Loading...

एचपीयू के बीसीए पहले, तीसरे व 5वें सेमेस्टर की परीक्षा के परिणाम घोषित

PARUL • 7 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने अक्तूबर में हुई स्नातक डिग्री कोर्स बीसीए के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

विद्यार्थी परिणाम को अपने लॉग इन आईडी से देख सकते हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि परीक्षाओं के विषम सेमेस्टर के परिणाम विवि की वेबसाइट और पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं।

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि विद्यार्थी अपनी अंक तालिका भी डाउनलोड कर सकते हैं।