एचपीयू ने जारी की एमडी/एमएस की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने एमडी/एमएस (आयुर्वेद) बैच-2020 की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।
जारी डेटशीट के अनुसार एमडी/एमएस (आयुर्वेद) बैच-2020 की वार्षिक परीक्षाएं 1 से 7 फरवरी तक चलेंगी। बता दें डेटशीट विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।
इन परीक्षाओं के लिए राजीव गांधी राजकीय पोस्ट ग्रैजुएट आयुर्वैदिक कॉलेज पपरोला में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।