एचपीयू ने जारी की रेगुलर परीक्षाओं की डेटशीट, इस दिन से होंगी शुरू….
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने पीजी डिप्लोमा इन वैक्सीनोलॉजी एंड इम्यूनो बायोलॉजिकल्स प्रथम सेमेस्टर रेगुलर परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 14, 16 व 18 मई को आयोजित होंगी।
परीक्षा केंद्र सोलन कॉलेज में बनाया गया है। इसके अलावा पीएचडी कोर्स वर्क म्यूजिक परीक्षा 8 व 13 मई को आयोजित होगी।