एचपीयू ने बीए, बीएससी व बीकॉम दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर की अंतिम डेटशीट की जारी
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातक कक्षाओं बीए, बीएससी व बीकॉम द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर (बैच 2016-17) की परीक्षाओं के लिए फाइनल डेटशीट जारी कर दी है।
जिसके अंतर्गत यह परीक्षाएं अप्रैल व मई माह में आयोजित की जाएंगी। गौर हो कि बीते दिनों पूर्व टैंटेटिव डेटशीट जारी कर विवि प्रशासन ने आपत्तियां मांगी थी। 4 अप्रैल तक आपत्तियों पर गौर करने के बाद फाइनल डेटशीट जारी कर दी।
डेटशीट के अनुसार द्वितीय व चतुर्थ सैमेस्टर की परीक्षाएं 18 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई तक चलेंगी। जबकि छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 अप्रैल से 2 मई तक चलेंगी।