एचपीयू में टूरिस्ट गाइड डिप्लोमा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं व एमए एजुकेशन की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में टूरिस्ट गाइड डिप्लोमा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं और एमए एजुकेशन के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसके तहत टूरिस्ट गाइड डिप्लोमा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 अप्रैल को एचपीयू के इक्डोल भवन में होगी।
एचपीयू की वेबसाइट पर परीक्षा का शेड्यूल भी उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही एमए एजुकेशन के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। यह काउंसलिंग 26 से 28 मार्च के बीच होंगी। जिसकी काउंसलिंग फीस 4500 रुपए तय की गई है।
बता दें अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म का प्रिंट आउट साथ लाना जरूरी होगा। एचपीयू की ओर से वेबसाइट पर शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को अपने सभी दस्तावेज साथ लाने होंगे।