एचपीयू में नए सत्र की प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन से होंगी शुरू….
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रैजुएट और अंडर ग्रैजुएट कोर्सिज 2024-25 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत एमटीटीएम, यूआईटी, बीबीए, एचपीयू मेट की प्रवेश परीक्षा 16 मई को आयोजित की जाएगी।
इसके साथ ही एफवाईआईसीटीटीएम, एमसीए, एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बीसीए की प्रवेश परीक्षा 17 मई, बीएचएम, एमए हिंदी, एमए संस्कृत की प्रवेश परीक्षा 18 मई को होगी। एमपीएड के लिए ग्राऊंट टैस्ट 18 व 19 मई को होगा।
इसके अलावा एमए योगा, एमए सोशलॉजी, एमएड और एमए के लिए 20 मई, एमएससी कैमिस्ट्री, एमएससी गणित, एमएससी जूलॉजी के लिए 21 मई, एमएससी फिजिक्स, एमएससी बोटनी, एमकॉम, एमए पॉलिटिकल साइंस के लिए 22 मई, एलएलबी और एमए इंगलिश के लिए 24 मई, एमए इकोनॉमिक्स, एमए हिस्ट्री व एमए साइकोलॉजी के लिए 25 मई को आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा एमपीएड एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी बॉयोटैक्नोलॉजी के लिए 27 मई, एमए सोशल वर्क, एमए विजुअल आर्ट्स, म्यूजिक, एमए जियोग्राफी के लिए 28 मई, एमए ग्रामीण विकास, एमए जे एंड एमसी, एम टैक (सीएस) के लिए 29 मई, एमएफए (पीएम एंड पी), एमएससी एन्वायरनमैंटल साइंस, एमबीए रूरल डिवैल्पमैंट के लिए 30 मई को प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। बीएड की 6 जून और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा 16 सितम्बर को ली जाएगी।