Loading...

एचपीयू में पीएचडी प्रवेश के लिए इस दिन से शुरू होगी काउंसलिंग…….

By PARUL Published: 2 Dec 2023, 11:58 AM | Updated: 2 Dec 2023, 11:58 AM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के विभागों ने पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तिथियां तय कर दी हैं। जिसके अनुसार 4 दिसंबर से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

बता दें कि 4 दिसंबर को माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पीएचडी के लिए काउंसलिंग होगी। जबकि हिंदी विभाग, मैनेजमेंट विभाग, गणित विभाग, आईवीएस वोकेशनल स्टडीज और इतिहास की काउंसलिंग 5 दिसंबर को होगी।

वहीं अर्थशास्त्र विभाग और वाणिज्य विभाग में काउंसलिंग के लिए 6 दिसंबर का दिन निर्धारित किया गया है।