Loading...

एचपीयू में प्रवेश प्रक्रिया पूरी, अब इस दिन से शुरू होंगी पीजी की कक्षाएं…..

Ankita • 13 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र-2023-24 के लिए पीजी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 17 अगस्त से पहले विश्वविद्यालय के हर विभाग को प्रथम सेमेस्टर सहित अन्य सेमेस्टर की कक्षाएं भी शुरू की जानी है। इसके लिए विभागों ने टाइम टेबल तैयार कर लिया है। इसे जल्द विभागों के नोटिस बोर्ड पर लगा दिया जाएगा।

डीएस कार्यालय ने विभागों को 17 अगस्त से पहले प्रवेश की शेष बची प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं। डीएस कार्यालय ने पहली बार विवि में पीजी कोर्स के पहले सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरण सत्र (इंडक्शन ) अनिवार्य किया है। नए छात्रों को एंटी रैगिंग, विवि के परिसर, छात्रावासों के लिए बनाए नियमों की जानकारी देकर अनुशासन बनाए रखने से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।