Loading...

एचपीयू में यूजी और पीजी कोर्सिज में प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

PARUL • 8 May 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्सिज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन है। इच्छुक छात्र प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

विवि प्रशासन ने इच्छुक उम्मीदवारों से तय समय सीमा में ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है। गौर हो कि बीते 4 मई को विवि ने आवेदन की तिथि को 8 मई तक बढ़ा दिया था। प्रवेश परीक्षाएं 22 मई से शुरू होंगी और 16 जून तक चलेंगी।

एचपीयू के यूनिवर्सिटी काॅलेज ऑफ बिजनैस स्टडीज (यूसीबीएस) में चल रहे बीबीए और बीसीए कोर्सिज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 22 मई को आयोजित होगी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए भी ऑनलाइन आवेदन 8 मई तक किया जा सकता है। यूसीबीएस के निदेशक दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि तय समयावधि में उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन कर लें।