एचपीयू में यूजी और पीजी कोर्सिज की प्रवेश परीक्षा के लिए अब इस दिन तक करें आवेदन….
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने सत्र 2024-25 के लिए स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्सिज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि आगे बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 8 मई तक विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में बैठने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 4 मई निर्धारित की गई थी और इस बीच विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा में बैठने के आवेदन करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग उठाई थी। मांग पर गौर करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय दे दिया है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बीके शिवराम की ओर से अधिसूचना जारी की गई। प्रवेश परीक्षाएं 22 मई से शुरू होंगी और 16 जून तक चलेंगी।