Loading...

एचपीयू में छात्रावास के लिए विद्यार्थी इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन…..

Ankita • 19 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में बीएड, एमएड, एमए एजूकेशन और एलएलएम कोर्स में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू होगी।

20 से 30 नवंबर तक छात्र विवि के एडमिशन पोर्टल www.admission.hpushimla.in के माध्यम से अपना लॉगइन आईडी उपयोग कर छात्रावास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। छात्रावास आवंटन कमेटी सीट आवंटन पर फैसला लेगी।

सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद चयनित विद्यार्थियों को तय समयावधि के भीतर छात्रावास की तय फीस को ऑनलाइन और मेस सिक्योरिटी को ऑफलाइन जमा करवाना होगा।

विवि के चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा ने कहा कि इन कोर्स के विद्यार्थियों को छात्रावासों में तय किए गए विभागों के अनुपात और मेरिट के आधार पर छात्रावास की सीटें आवंटित की जाएंगी।