एचपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं कक्षा का परिणाम, 74.61 फीसदी रहा रिजल्ट
91,130 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी परीक्षा, 12,613 विद्यार्थी फेल
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा है। कन्या नादौन स्कूल की रिधिमा शर्मा ने 99.86 फीसदी अंक लेकर प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है।
जबकि एनएमपी स्कूल भवारना की कृतिका शर्मा ने 99.71 फीसदी अंक लेकर प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा बिलासपुर के शिवम शर्मा, शिमला की धृति तेगता और कांगड़ा की रुशील सूद ने 99.57 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
बता दें इस बार 91,130 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 67,988 विद्यार्थी पास हुए हैं। टाॅप टेन मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल हैं। 12,613 विद्यार्थी फेल हुए है। इसके अलावा 10,474 विद्यार्थियों की कम्पार्टमेंट आई है। टाॅपरों में 22 सरकारी और 70 निजी स्कूल के विद्यार्थी हैं।