एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत हिमाचल प्रदेश में बनेगी इतनी सिंचाई योजनाएं…..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में एचपी शिवा मुख्य प्रोजेक्ट के तहत 162 सिंचाई योजनाओं का निर्माण किया जाएगा। इन योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इन सिंचाई योजनाओं के निर्माण कार्य पर 219 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। डेढ़ वर्ष के भीतर सभी 162 सिंचाई योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
इसके तहत पहले ही किस क्षेत्र में कब और कितने पौधे लगाए जाने हैं यह निर्धारित किया जा चुका है। इसके आधार पर उन क्षेत्रों में सिंचाई योजनाओं का निर्माण पहले किया जाएगा। इन योजनाओं के तहत 28 विकास खंडों को कवर किया जाएगा।
एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत चार हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी। किसानों की भूमि पर संतरा, अमरूद, अनार, लीची, आम, प्लम, पिकननट, जापानी फल आदि फलों का रोपण किया जाएगा।
इस जिला में इतनी सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी
जिला बिलासपुर में चार ब्लॉक बनाए गए हैं। यहां 25 सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी। हमीरपुर जिला में छह ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें 34 सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी। कांगड़ा जिला में सात ब्लॉक बनाए हैं जिसमें 32 सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी।
मंडी जिला में छह ब्लॉक बनाए गए हैं जिसमें 37 सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी। सिरमौर जिला में दो ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें 14 सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी। सोलन जिला में दो ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें 13 सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी। जिला ऊना में एक ब्लॉक बनाया गया है जिसमें सात सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी।
