लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एचसीएल कंपनी प्रतिभाशाली बच्चों के लिए करेगी टेस्ट आयोजित

Ankita | 3 मई 2023 at 12:52 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

एचसीएल टैक बी कार्यक्रम के तहत इस वर्ष जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है उनके लिए कम्पनी द्वारा गणित की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक उच्चतर शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने तथा उनकी स्क्रीनिंग के लिए ऊना जिला में ब्लॉक स्तर पर गणित की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने जा रही है।

‘एचसीएल टेक बी’ प्रोग्राम के तहत आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक रहेगा। उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक ने बताया कि एचसीएल के कार्यक्रम के अनुसार 11 मई को ऊना ब्लॉक की ऑनलाईन परीक्षा ऊना(बाल), 12 मई को गगरेट ब्लाॅक प् और प्प् के लिए रावमापा अंबोटा में, 15 मई को बंगाणा और जोल ब्लाॅक के लिए रावमापा समूरकलां, 16 मई को अंब ब्लाॅक के लिए रावमापा अंब तथा 17 मई को हरोली ब्लाॅक के लिए रावमापा हरोली में आयोजित की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

‘एचसीएल टेक बी’ प्रोग्राम के क्लस्टर प्रमुख देवाशीष शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को एचसीएल कंपनी एक साल का प्रशिक्षण देती है, जिसमें छह महीने ऑनलाईन कक्षाएं चलती हैं। इन कक्षाओं के लिए कंपनी लैपटॉप और हर महीने के इंटरनेट शुल्क के रूप में 650 रुपए दिए जाते हैं।

इसके बाद अगले छह महीने ऑन जॉब ट्रेनिंग के दौरान बच्चों को 10 हजार रुपए का स्कॉलरशिप दिया जाता है। एक साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को एचसीएल में ही 2.2 लाख सालाना पैकेज पर नियमित नौकरी दी जाती है। देवाशीष शर्मा ने बताया कि इसके साथ-साथ बच्चों को बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी (बिट्स) पिलानी, आईआईएम नागपुर और एमिटी यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई एवं स्नातक की डिग्री भी करवाई जाती है।

उन्होंने बताया कि आईटी के क्षेत्र में भविष्य देख रहे छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7018257223 और 9816351236 पर संपर्क किया जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]