Loading...

एडवांस टेक्नोलॉजी संस्थान पुंघ के प्रशिक्षणार्थियों को किया मतदान के लिए जागरूक

Ankita • 23 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत मतदान को बढ़ाने के लिए एवं मतदाता जागरूकता के लिए गठित स्वीप टीम सुंदर नगर द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विदित रहे कि सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम, स्‍वीप के रूप में अधिक जाना जाता है।

यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसी के तहत स्वीप टीम सुंदर नगर द्वारा एडवांस टेक्नोलॉजी संस्थान पुंघ में जाकर यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा छात्र-छात्राओं को विभिन्न जानकारियां प्रदान की।

टीम के सदस्यों ने उपस्थित युवाओं को बताया कि 1 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष पूरे कर चुके युवा 4 मई तक अपना वोट बना सकते हैं। इसके लिए वह अपने स्थानीय बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से तथा मोबाइल फोन से भारतीय निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करके फॉर्म नंबर 6 भर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी वोट बनाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आवेदनकर्ता को पासपोर्ट साइज फोटो, आयु एवं आवास का प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। इसी के साथ युवाओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।