Loading...

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया मतदान के लिए जागरूक

Ankita • 29 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 27सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में गठित स्वीप टीम द्वारा पूरे जोर शोर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज सुंदरनगर में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर -16, अंडर -18 व अंडर- 20 एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुई। स्वीप टीम द्वारा प्रतियोगिता में आए हुए प्रतिभागियों को 1 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं को 4 मई तक अपना वोट बनाने के बारे में विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई। साथ ही उन्हें मतदान करने और लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलवाई।