HNN/ हमीरपुर
एनआईटी हमीरपुर में बीते अक्तूबर में तीन बीओडी (बोर्ड ऑफ डिसिप्लिन) की बैठकों में नशा करने के आरोप में आरोपी छात्रों पर सख्त कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया था। कार्यवाही करने से पूर्व इन आरोपी छात्रों का पक्ष जाना गया, लेकिन संस्थान इन छात्रों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। अब संस्थान प्रशासन ने इन 24 प्रशिक्षुओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है।
जानकारी के मुताबिक, बीटेक के दो छात्रों सुशील मिश्रा और ओमर जमान को दो सेमेस्टर के लिए संस्थान से बाहर निकाल दिया गया है। सजा काटने के बाद जब ये दोनों संस्थान में लौटेंगे तो भी इन्हें एक वर्ष तक छात्रावास की सुविधा नहीं मिलेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं, बीटेक के 10 अन्य प्रशिक्षुओं को छात्रावास से एक साल के लिए निष्कासित किया गया है। अब इन्हें संस्थान परिसर से बाहर किराये पर निजी भवनों में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी। इसके अलावा 12 अन्य विद्यार्थियों को उनके गुनाह के आधार पर 2,500 रुपए से लेकर 10,000 रुपए तक जुर्माना लगाया गया है।
इन आरोपी 24 विद्यार्थियों में चार छात्रों पर गंभीर आरोप हैं। दो छात्र वे हैं, जिन्हें हमीरपुर पुलिस ने एनआईटी के एक छात्रावास और एक अन्य को लंबलू गांव के समीप बस में चरस के साथ गिरफ्तार किया था। दो अन्य वे बीटेक के छात्र हैं, जो संस्थान में एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र सूजल शर्मा की मौत के मामले में नामजद हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group