Loading...

एनआईटी हमीरपुर में बीटेक के 2 और छात्र इतने साल के लिए निष्कासित….

Ankita • 17 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने बीटेक के दो छात्रों को एक साल के लिए निष्कासित का दिया गया है। इनके खिलाफ चिट्टा रखने के आरोप में अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। अनुशासन कमेटी ने बुधवार को ही निदेशक को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

बता दें कि संस्थान में अध्ययनरत बीटेक तृतीय वर्ष के इन दोनों छात्रों वर्णित वर्मा निवासी घुमान तहसील कुमारसेन जिला शिमला तथा वरुण शर्मा निवासी गत्ताधार तहसील संगड़ाह जिला सिरमौर को 23 अक्तूबर को पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 के आरोप में उसी दिन गिरफ्तार किया गया था, जिस रोज संस्थान में छात्र की मौत हुई थी।

18 दिन तक पहले पुलिस कस्टडी और फिर ज्यूडिशियल कस्टडी में रहने के बाद नौ नवंबर को कोर्ट ने इन दोनों छात्रों को जमानत पर रिहा किया था। एनआईटी के मीडिया इंजार्च राजेश कुमार के अनुसार डिसिप्लिन कमेटी की रिपोर्ट के बाद और दोनों छात्रों का पक्ष सुनने के पश्चात प्रबंधन ने कमेटी के फैसले पर फाइनल मुहर लगाते हुए दोनों छात्रों को एक साल के लिए संस्थान से बाहर कर दिया है।