एनएच-305 औट-लुहरी पर भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही हुई बंद
HNN/ कल्लू
जिला कुल्लू में एनएच-305 औट-लुहरी पर भूस्खलन हुआ है, जिस कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। वहीं मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनरी भेजी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, बारिश के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 में घियाघी से दो किलोमीटर सोझा की तरफ भूस्खलन हुआ, जिस कारण पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टाने सड़क पर आ गिरी।
वहीं मार्ग के बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई है। बता दें मार्ग के बंद होने से आउटर सिराज,आनी, निरमंड का बंजार, जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है।