एनटीए ने नीट यूजी 2024 के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड…..
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने आज 2 मई, 2024 (गुरूवार) को नीट यूजी 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET/ के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीट सिटी इंटीमेशन स्लिप 24 अप्रैल को ही जारी की जा चुकी है।
एनटीए भारत के बाहर के 14 शहरों समेत देश भर के 557 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर 24 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए 5 मई 2024, रविवार दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:20 बजे तक नीट यूजी 2024 का आयोजन करेगी।
बता दें नीट यूजी 2024 13 भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा।
ऐसे करें डाउनलोड…..
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in. पर जाएं.
होमपेज पर नीट यूजी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें.
एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें.
अंत में एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट जरूर लें.