एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी चुने गए संसदीय दल के नेता, 9 जून को ले सकते हैं शपथ
एनडीए की संसदीय दल की बैठक में नवनिर्वाचित सांसदों ने नरेंद्र मोदी को शुक्रवार (7 जून, 2024) को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया। इसको लेकर प्रस्ताव राजनाथ सिंह ने पेश करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि नरेंद्र मोदी जैसा पीएम देश को मिलने जा रहा है।
नई सरकार के लिए आज ही दावा पेश किया जा सकता है। साथ ही 9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ले सकते हैं। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरे लिए खुशी की बात है कि आज मुझे इतने बड़े समूह का स्वागत करने का अवसर मिला है।
गौर हो कि एनडीए को इस बार 293 सीटों के साथ बहुमत मिला है। एनडीए ने लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है।