एनसीसी ‘सी सर्टिफिकेट लिखित परीक्षा का पेपर लीक, एग्जाम कैंसिल
HNN/ ऊना
जिला ऊना, मंडी और सोलन में आयोजित होने वाली एनसीसी के सी प्रमाण पत्र की परीक्षा का पेपर लिक हो गया है। इसलिए पेपर को रद्द करना पड़ा है। बता दें अब परीक्षा को दोबारा अगले रविवार तक लेने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एनसीसी के सी प्रमाण पत्र के लिए प्रदेश के तीन केंद्रों पर परीक्षा होनी तय की गई थी।
इसी कड़ी में राजकीय ऊना महाविद्यालय ऊना को भी चार जिलों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां पर परीक्षा को चंबा के डल्हौजी, धर्मशाला-कांगड़ा, हमीरपुर व ऊना जिलों के कैडेट्स ने एनसीसी के सी प्रमाण पत्र के लिए प्रतिभागिता दर्ज करनी थी। रविवार को इन जिलों से करीब साढ़े पांच सौ पात्र कैडेट्स परीक्षा देने के लिए पहुंच गए।
सभी कैडेट्स यहां परीक्षा की तैयारी को लेकर आपस में चर्चा कर रहे थे कि इतने में परीक्षा के तय समय से कुछ देर पूर्व सुबह 9:30 बजे केंद्र पर सी प्रमाण पत्र की परीक्षा रद्द होने की अनाउंसमेंट अधिकारियों की ओर से कर दी गई।परीक्षा रद्द होने का कारण दिल्ली से छपे पेपर का लीक होना बताया जा रहा है।