Loading...

एफसीए अनुमति मामलों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित

Ankita • 6 Nov 2023 • 1 Min Read

लंबित एफसीए अनुमति मामलों का आपसी समन्वयन स्थापित कर जल्द किया जाए समाधान- डीसी

HNN/ चंबा

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि ज़िला में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत लंबित सभी एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों संबंधित विभाग आपसी समन्वयन स्थापित कर समयबद्ध तौर पर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

उपायुक्त आज वन विभाग के तत्वावधान में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित मामलों की समीक्षा को लेकर सम्मेलन हाल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने विभागीय प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर अंतर विभागीय समन्वय आधारित कार्य -गतिविधियों की आवश्यकता पर भी बल दिया है।

बैठक में विभाग बार विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा भी की गई। अनुमति मामलों के तहत वर्तमान स्थिति, लंबित होने के कारण और उसके समाधान को लेकर उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए।