Loading...

Shut Down / 19 व 20 जुलाई को यहां बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय और प्रभावित क्षेत्र जानें

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 44 Mins Ago • 1 Min Read

Shut Down : 19 और 20 जुलाई 2026 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहयोग करने और मौसम अथवा अन्य कारणों से समय में संभावित बदलाव को ध्यान में रखने का आग्रह किया है।

सोलन

19 जुलाई को इन क्षेत्रों में रहेगा पावर शटडाउन

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षक अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि 19 जुलाई 2026 को 11 केवी मरयोग फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक धर्जा, कोइघाट, बधलेच, आर.एम.डी. अंबर कोठी तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

20 जुलाई को कई फीडरों पर रहेगा शटडाउन

20 जुलाई 2026 को 11 केवी जटोली एवं 11 केवी नौणी फीडर पर निर्धारित रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कोठों, कोटी खुर्द, कोटी, मानव मंदिर, विवेक पैकेजिंग, मझगांव, जटोली मंदिर, बावरा तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।इसी अवधि के दौरान नौणी विश्वविद्यालय, चिन्मय स्कूल, दीपक एग्रो इंडस्ट्री, पंडाह, थुरण, जोड़ी तथा आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

मौसम के अनुसार बदल सकता है कार्यक्रम

विद्युत बोर्ड ने बताया कि प्रतिकूल मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तिथि एवं समय में परिवर्तन संभव है। विभाग ने प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग करने तथा आवश्यक कार्य पहले से पूरा करने की सलाह दी है।

Related Topics: