अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इस बार इकाई अध्यक्ष का दायित्व अक्षय ठाकुर को और इकाई सचिव (मंत्री) का दायित्व सुशील शर्मा को सौंपा गया है।
शिमला
मुख्य अतिथि रहे प्रदेश संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर
नई कार्यकारिणी की घोषणा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई, जिसमें एबीवीपी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। चुनाव अधिकारी की भूमिका एबीवीपी एचपीयू के पूर्व संगठन मंत्री विशाल सकलानी ने निभाई। इस मौके पर वर्ष 2024-25 के इकाई मंत्री आशीष शर्मा ने कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसके बाद इकाई उपाध्यक्ष अमन अदिती ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
नव निर्वाचित पदाधिकारियों का संकल्प
इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष परिषद ने कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन विश्वविद्यालय के छात्रों का विश्वास लगातार बना रहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और “प्रथम पंक्ति से लेकर अंतिम पंक्ति तक के कार्यकर्ताओं” को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।
इकाई मंत्री सुशील शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद समाज हित और राष्ट्र हित में निरंतर कार्यरत है और आगे भी छात्र हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले सत्र में एबीवीपी परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र आवाज को और बुलंद करेगी।
60 कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
इस बार परिषद ने कुल 60 कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी गठित की है। उपाध्यक्ष के रूप में अंकुश वर्मा, पीयूष तोमर, अक्षय ठाकुर, यश ठाकुर, सृति शर्मा, ईशा शर्मा और नताशा खोजान को दायित्व मिला है। सह सचिव के रूप में अभिषेक शर्मा, विकास शर्मा, विक्रम ठाकुर, हर्ष पुर्टा, राखी दत्याल, कोमल राव और खुशी कौशल को जिम्मेदारी दी गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group