एम्स ऋषिकेश में भर्ती किए गए उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूर
उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को मंगलवार को रेस्क्यू करने के बाद बुधवार को सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है। देहरादून एयरपोर्ट पर एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ को तैनात कर अलर्ट मोड पर रखा गया था। ऋषिकेश एम्स में सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल से मजदूरों को रेस्क्यू करने के बाद चिन्यालीसौड़ हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। अब सभी मजदूरों को मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है।
वहीं अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में पहुंचाए गए श्रमिकों की प्राथमिक जांच के पश्चात एम्स अस्पताल प्रशासन ने कहा कि सभी 41 श्रमिक शारीरिक रूप से स्वस्थ है।