इन पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू….
HNN/ बिलासपुर
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बता दें संस्थान में 55 विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर रखी गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपए जीएसटी के साथ और अन्य के लिए 1180 रुपए जीएसटी के साथ तय किया गया है। बता दें 28 नवंबर को एम्स बिलासपुर में सुबह 8:30 बजे से इन पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
इन पदों पर होगी भर्ती
असिस्टेंट प्रोफेसर (डेंटिस्ट्री) के दो और और जूनियर रेजिडेंट के 52 और जूनियर रेजिडेंट (डेंटिस्ट्री) का एक पद भरा जाएगा। एम्स प्रबंधन की ओर से इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जूनियर रेजिडेंट 52 पदों में अनारक्षित-12, ईडब्ल्यू-10, अनुसूचित जाति-5, अनुसूचित जनजाति-3 और ओबीसी कोटे से 22 पद भरे जाएंगे।
जूनियर रेजिडेंट (डेंटिस्ट्री) का एक पद ओबीसी कोटे से भरा जाएगा। इन पदों में छह पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर (डेंटिस्ट्री) के दो पदों में एक पद ईडब्ल्यूएस और एक पद ओबीसी कोटे से भरा जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
7 दिसंबर तक उम्मीदवार आवेदन कर सकता है और 10 दिसंबर तक आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी एम्स बिलासपुर में जमा करवानी होगी। इसके लिए भी एम्स में ही साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





