Loading...

एम्स बिलासपुर में भरे जाएंगे सीनियर रेजिडेंट के इतने पद, इस दिन तक करें आवेदन….

By Ankita Published: 8 Jan 2024, 12:14 PM | Updated: 15 Mar 2026, 7:31 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

नौकरी की तलाश करने वालों के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में अच्छा मौका हो सकता है। यहां पर सीनियर रेसिडेंट के 53 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार सेंटर या स्टेट मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए।

अगर आप भी योग्यता पूरी करते हैं तो इन पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 18 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर दिया गया है। इन पदों के लिए एम्स बिलासपुर में 22 जनवरी को साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे एम्स पहुंचना होगा।

भरे जाएंगे यह पद………
एनाॅटमी अनारक्षित-2, एनेस्थीसिया ओबीसी-2, अनुसूचित जाति-1, अनारक्षित-2, बायोकेमिस्ट्री ईडब्ल्यूएस-1, अनारक्षित-1, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी अनारक्षित-1, कार्डियोलॉजी ओबीसी-1, कार्डियोथॉसिस एंड वैस्कुलर सर्जरी अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-1, क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी ओबीसी-1, एंडोक्रिनोलॉजी अनारक्षित-1, फॉरेंसिक मेडिसिन ओबीसी-1, अनारक्षित-1, जनरल मेडिसिन ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, जनरल सर्जरी ओबीसी-1, अस्पताल प्रशासन अनारक्षित-1, मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओबीसी-1, मेडिकल ऑन्कोलॉजी अनारक्षित-1, माइक्रोबायोग्राफी अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-1, न्यूनटोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1, नेफ्रोलॉजी अनारक्षित-1, न्यूरोलॉजी ओबीसी-1, न्यूक्लियर मेडिसिन अनारक्षित-1, गायनेकोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1, ओबीसी-2, अनुसूचित जाति-1, ऑर्थोपेडिक अनारक्षित-1, ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट ओबीसी-1, पैथोलॉजी ओबीसी-1, पीडियाट्रिक ओबीसी-1, अनुसूचित जनजाति-1, पीडियाट्रिक सर्जरी अनारक्षित-1, फार्माकोलॉजी अनुसूचित जाति-1, फिजियोलॉजी अनारक्षित-2, साइकेट्री ओबीसी-1, पुलमोनरी मेडिसिन अनुसूचित जनजाति-1, रेडियोडायगनोसिस ओबीसी-1, रेडियोथेरेपी अनुसूचित जाति-1, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1, ओबीसी-1, ट्रामा एंड एमरजेंसी ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-1 और यूरोलॉजी में ईडब्ल्यूएस-1 और ओबीसी-1 पद भरा जाएगा।

Tags: