Loading...

एलआईसी हृदय परियोजना के अंतर्गत ग्रामीणों को किया गया वर्मीकंपोस्टिंग पिट का वितरण

Ankita • 6 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

एटी इंडिया एनजीओ द्वारा जिला सिरमौर के गांव तिरमली, ग्राम पंचायत बिरला की महिलाओं को एचडीपीई वर्मीकंपोस्टिंग पिटों का वितरण किया गया।

जिला सिरमौर के रेणुका जी के ग्राम पंचायत बिरला के 6 ग्राम में कार्य कर रही एटी इंडिया संस्था वित्तीय सहयोग एलआईसी एचएफएल हृदय परियोजना के अंतर्गत ग्राम तिरमली के दो स्वयं सहायता समूह को एचडीपीई वर्मीकंपोस्टिंग पिट वितरण की गई।

यह पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छ और स्वस्थ ग्रामीण क्षेत्र बनाने के लिए एक अहम कदम है। एटी इंडिया एनजीओ ने इस पहल के माध्यम से महिलाओं को एचडीपीई वर्मीकंपोस्टिंग पिट दिए हैं जो उन्हें अपने खेतों में खेती के लिए उपयोगी होगा।

वर्मीकंपोस्टिंग पिट खेती में काफी उपयोगी होता है क्योंकि इससे खेती में उपजाऊ मिट्टी का निर्माण होता और पौधों को आवश्यक मात्रा में पोषण मिलता है जो फसल की उत्पादकता को बढ़ाता है।

एटी इंडिया के परियोजना प्रबंधक नवदीप सिंह राणा ने बताया कि गांवों में एटी इंडिया द्वारा शुरू की गई पहल के माध्यम से किसानों को खेती से जुड़े तकनीकी मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस पहल के बाद से किसानों के बीच खेती के प्रति ज्यादा रूचि उत्पन्न हुई है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र महिलाओं को जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा सकता है अधिक से अधिक खेती से संबंधित जानकारी और संसाधन मिलेगा जो उन्हें खेती में और भी महिर बनाएगा।