एलडीएम सिरमौर ने बैंकों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में दी जानकारी
छोटे किसानों को संगठित कर अधिक लाभ दिलवाने के लिए कार्य करें एफपीओ- राजीव अरोड़ा
HNN/ नाहन
भारत सरकार की केंद्र प्रायोजित योजना 10 हजार किसान उत्पादक संगठन के अंतर्गत वीरवार को एलडीएम सिरमौर राजीव अरोड़ा ने बैंकों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
अरावली संगठन नाहन द्वारा हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों के किसान उत्पादक संगठन के 29 मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठन बनाने का उद्देश्य किसानों को संगठित कर उनके उत्पादों को बाजार में सही दाम दिलवाना है।
भारत सरकार द्वारा 10 हजार एफपीओ योजना के तहत किसान उत्पादक संगठनों का निर्माण किया गया है। किसान उत्पादक संख्या बनाने का उद्देश्य छोटे किसानों को मार्केट में सही दाम दिलवाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर वैल्यू एडिशन व प्रोसेसिंग पर किसान उत्पादक संगठन कार्य कर सकते हैं।
इससे किसानों को अधिक लाभ होगा। आर्थिकी में उचित सुधार के लिए किसानों की आय को बढ़ाना एक अच्छा विकल्प हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया की उनको संगठित होकर ही काम करना चाहिए। अरावली के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा की इस प्रशिक्षण के अयोजन का यह उद्देश्य है की किसान उत्पादक संगठन अब अपने उत्पाद तैयार करे।
किसान उत्पादक संगठन के माध्यम से किसानों के उत्पाद सीधे बाजार में उपभोक्ताओं तक लाने पर प्रयास करें। कार्यक्रम में परियोजना सन्नव्यक प्रकाश चंद रविन्द्र रावत, कृषि विशेषज्ञ सुमन ठाकुर, कृतिका चौहान आदि ने भी विचार व्यक्त किए।