Loading...

एलन मस्क ने बदला ट्विटर का नाम और लोगो, अब इस नाम से जाना जाएगा……

Ankita • 24 Jul 2023 • 1 Min Read

ट्विटर अब (X) है। (X.com) ओपन करने पर आप ट्विटर पर पहुंच जाएंगे। ट्विटर का लोगो बदला जा चुका है। अब चिड़िया की जगह आपको (X) दिखेगा। अब आप ट्वीट नहीं शायद (Xweet) करेंगे। दरअसल ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर ब्रांड को खत्म करने की तैयारी पूरी कर ली है और अब इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म का नया दौर शुरू हो चुका है। ट्विटर का लोगो और नाम के साथ अब नया यूआरएल (X.com) भी आ गया है।

अब आपके मन में कई सवाल उठ रहे होंगे। हम इस आर्टिकल में आपके उन्हीं तमाम सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे। एलन मस्क ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में भी एक्स का लोगो लगाया है। पहले एलन मस्क की फोटो थी। एलन मस्क ट्विटर को सुपर एप भी बना सकते हैं जिसके बाद एक ही प्लेटफॉर्म पर कई तरह की सेवाएं मिलेंगी। ट्विटर के लोगो को भी एलन मस्क ने बदलने की तैयार कर ली है। मस्क ने ट्वीट करके इस बदलाव का संकेत दिया है। मस्क ने लिखा कि जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे।