Loading...

एलाइंस एयर अब इस दिन से शुरू करेगा शिमला-अमृतसर विमान सेवा…..

Ankita • 3 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिमला से अमृतसर के लिए हवाई जहाज की उड़ान शुरू होने पर एलायंस एयर का 48 सीटर जहाज उड़ान भरेगा। बता दें यह विमान सेवा 16 नवंबर से शुरू की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, शिमला और अमृतसर के बीच किराया 1999 रुपए तय किया गया है।

बता दें शिमला से विमान सुबह 8:10 बजे उड़ान भरेगा और 9:10 बजे अमृतसर पहुंचेगा। इसके बाद अमृतसर से शिमला के लिए विमान 9:35 मिनट पर उड़ान भरेगा और 10:35 पर शिमला पहुंचेगा।

विमानन कंपनी एलाइंस एयर ने सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सेवा के संचालन का शेड्यूल जारी किया है। गौरतलब है कि अमृतसर और शिमला के बीच यह विमान सेवा एक नवंबर से शुरू होने वाली थी।