Loading...

एशियन गेम्स का आज नौवां दिन, भारत ने टेबल टेनिस में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Ankita • 2 Oct 2023 • 1 Min Read

चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स का आज नौवां दिन है। एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। भारत के लिए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला जारी है। अब तक भारत ने 56 मेडल जीत लिए है।

बता दें भारत को अब तक स्वर्ण- 13, रजत- 21, कांस्य- 22 पदक मिले है। भारत ने पहला पदक 24 सितंबर को जीता था और उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है। गेम्स के 8वें दिन भारत ने 3 गोल्ड समेत 15 पदक जीते। पहली बार भारत ने एक दिन में इतने मेडल जीते। आज भी भारतीय खिलाड़ियों से ऐसे ही धमाकेदार खेल की उम्मीद है।

2 अक्टूबर को अभी तक इन खेलों में आए मेडल्स
1. वूमेन्स 3000 मीटर रिले टीम (रोलर स्केटिंग): ब्रॉन्ज
2. मेन्स 3000 मीटर रिले टीम (रोलर स्केटिंग): ब्रॉन्ज
3. सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस): ब्रॉन्ज