क्रिकेट के मैदान पर आज भारत-पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला होने जा रहा है। भारत-पाकिस्तान मौजूदा एशिया कप में दूसरी बार आमने-सामने होने वाले हैं। इससे पहले ग्रुप-मुकाबले में भी दोनों पड़ोसी मुल्क टकराए थे, हालांकि वह मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। वैसे इस मुकाबले में भी बारिश का भी पूर्वानुमान जताया गया है। अगर आज बारिश के चलते नतीजा नहीं निकला, तो मुकाबला रिजर्व डे (11 सितंबर) में जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, एशिया कप 2023 के सुपर-4 में आज (10 सितंबर) भारतीय टीम का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है। यह मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारतीय समयानुसार 3:00 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में उतरने के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक रिकॉर्ड अपने नाम कायम कर लेंगे।
टीमें……….
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम उल हक, सलमान आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हैरिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, सऊद शकील।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





