एसआईएस इंडिया कंपनी में 100 पदों पर होगी भर्ती, 25 अप्रैल को नादौन में होगा साक्षात्कार
हमीरपुर
सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के पदों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
जिला बिलासपुर की एसआईएस इंडिया कंपनी में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों को भरने के लिए 25 अप्रैल को उप-रोजगार कार्यालय नादौन, जिला हमीरपुर में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। यह साक्षात्कार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक मापदंड
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं पास, दसवीं फेल या उससे अधिक योग्यता रखने वाले पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही उनकी ऊंचाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।
वेतन और चयन प्रक्रिया
चयनित अभ्यर्थियों को 17,000 रुपये से 21,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। सभी पात्र अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लैटर दिए जाएंगे।
प्रमाण पत्र और संपर्क जानकारी
साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र और हिमाचली प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक है। अभ्यर्थी का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 85580-62252 पर संपर्क किया जा सकता है।