एसआईटी ने क्रिप्टोकरेंसी मामले में एजेंटों की दो करोड़ की संपत्ति की सीज
HNN/ शिमला
एसआईटी ने क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में अब एजेंटों की दो करोड़ की संपत्ति को सीज की है। जानकारी के मुताबिक, 2500 करोड़ रुपये के इस घोटाले में अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
मुख्य आरोपी सुखदेव, हेमराज, अभिषेक के खिलाफ शिमला कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है। पुलिस एसआईटी की ओर से अब तक आरोपियों की करीब 21 करोड़ की चल अचल संपत्ति को जब्त किया जा चुका है।
बता दें क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एक लाख लोगों की ढाई लाख आईडी से लेन-देन की जानकारी मिली है। डीआईजी अभिषेक दुल्लर ने कहा कि दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति वाले एजेंटों की खिलाफ की जांच शुरू की गई है।