Loading...

एसआईयू टीम ने घर में की छापेमारी, 21.90 ग्राम चिट्टा पकड़ा…

SAPNA THAKUR • 7 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

सोलन जिला के बद्दी में पुलिस की एसआईयू टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए घर से चिट्टा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने 21.90 ग्राम चिट्टे के साथ गुरदीप सिंह उर्फ दिप्पू पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी कल्याणपुर बरूणा नालागढ़ को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गुरदीप सिंह नशे के कारोबार में संलिप्त है और कल्याणपुरा स्थित उसके घर में नशे का सामान हो सकता है। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी और गहनता से छानबीन की। इस दौरान यहां से 21.90 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।