Loading...

एसआईयू टीम ने घर में मारा छापा, मौके से बरामद हुई नशे की बड़ी खेप

SAPNA THAKUR • 12 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने घर में छापेमारी के दौरान एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। मामले में पुलिस ने अजय कुमार निवासी गांव खैरियां लुहणू डाकघर बामटा जिला बिलासपुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू को सूचना मिली कि बिलासपुर शहर के साथ लगते खेरियां लुहणू गांव में एक युवक ने भारी मात्रा में चिट्टा अपने घर में छिपा कर रखा है। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो कमरे में बिस्तर पर तकिये के नीचे एक पुड़िया बरामद हुई जिसमें से 67.52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।