Loading...

FIR / संगड़ाह-रेणुका जी सड़क पर ट्रक रोकने, नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी का आरोप

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

FIR / संगड़ाह-रेणुका जी सड़क पर ट्रकों को जबरन रोकने, नुकसान पहुंचाने और दोबारा लोड लेकर आने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं ने स्थानीय ट्रक चालकों पर ये आरोप लगाए हैं। पुलिस थाना श्री रेणुका जी ने शिकायत के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, यह घटना पिछली रात संगड़ाह-रेणुका जी सड़क पर हुई।

श्री रेणुका जी/संगड़ाह

नेरा बागा निवासी रामस्वरूप और कुछ अन्य लोगों ने पुलिस थाना श्री रेणुका जी में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि स्थानीय ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, रोहित, जयपाल, इंद्र सिंह, तेजेंद्र, विनोद, धनवीर, रवि कुमार, गीता राम, राम सिंह, राजेंद्र सिंह और पवन ने संगड़ाह-रेणुका जी सड़क पर उनकी गाड़ियों को जबरन रोका। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस दौरान उनकी गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचाया गया।

दोबारा लोड लेकर आने पर धमकी देने का आरोप

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि नामजद लोगों ने उन्हें अगले दिन दोबारा गाड़ी में लोड लेकर आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की बात भी कही गई। पुलिस ने शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस थाना श्री रेणुका जी की ओर से मामले में आगामी जांच की जा रही है।

Related Topics: •