NDPS / राजगढ़ में ट्रक चालक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये बरामद
NDPS / सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक की तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम ने यशवंत नगर चौकी के समीप सोलन-गिरिपुल मुख्य सड़क पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजगढ़
पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम को सूचना मिली थी कि ट्रक नंबर HP63F-1817 में चिट्टा ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम ने यशवंत नगर चौकी के समीप सोलन-गिरिपुल मुख्य सड़क पर ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से चिट्टा और हजारों रुपये की नकदी मिलने की बात सामने आई।
पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि ट्रक चालक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। चालक की पहचान सूरज निवासी गांव गेहर, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।