Loading...

एसआईयू टीम ने चिट्टे सहित काबू किया तस्कर

SAPNA THAKUR • 11 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

बिलासपुर जिले के घुमारवीं में पुलिस की एसआईयू टीम ने नशे की खेप सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने अनिल कुमार की अगुवाई में गश्त के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान एसआईयू टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति के पास चिट्टे की खेप है जिसकी वह तस्करी करने जा रहा है।

पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस भी सतर्क हो गई और खड्ड की ओर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस की नजर एक तस्कर पर पड़ी जोकि टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया और उसके पास से एक पैकेट बरामद हुआ जिसमें 5.33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बिलासपुर हेडक्वार्टर डीएसपी राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।