Loading...

एसआईयू टीम ने टैक्सी से पकड़ी 1 किलो चरस, दो तस्कर गिरफ्तार

SAPNA THAKUR • 25 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला की एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान टीम ने टैक्सी से 1 किलो से भी अधिक चरस बरामद की है। मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। एसआईयू की टीम गश्त के दौरान चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बरमाणा के साथ लगते चोदरी सर्विस स्टेशन लगट के पास मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस ने कुल्लू की ओर से आ रही एक टैक्सी को जांच के लिए रुकवाया जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे। पुलिस द्वारा जब टैक्सी में सवार टीकम राम निवासी गांव सरनोली धारा भुंतर कुल्लू और परवीन कुमार निवासी गांव सोरण धारा कुल्लू की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 1 किलो 46 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी राज कुमार ने खबर की पुष्टि की है।