एसआईयू टीम ने वोल्वो बस से पकड़ी आधा किलो चरस, युवक और युवती गिरफ्तार
HNN/ मंडी
मंडी पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने वॉल्वो बस में सवार एक युवक और युवती से चरस की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान हरि कुमार पुत्र लाल बहादुर व माया पुत्री लाल बहादुर निवासी कृष्णा वार्ड-7 शीश माटी कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने सुंदरनगर के कंट्रोल गेट के समीप नाकाबंदी के दौरान दिल्ली से मनाली जा रही एक वोल्वो बस को जांच के लिए रुकवाया। इस दौरान बस में सवार युवक और युवती की जब तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 578 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।