Loading...

एसएफआई ने मेडिकल कॉलेज नाहन में मरीजों को वितरित किया फल व जूस

Ankita • 15 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

हिमाचल दिवस पर एसएफआई व भारत की जनवादी नौजवान सभा नाहन इकाई के द्वारा नाहन मेडिकल कॉलेज में विभिन्न वार्डो में दाखिल मरीजों को फल व जूस वितरित किया गया।

इस दौरान एसएफआई के अखिल भारतीय सचिवालय सदस्य व युवा नेता अमित ठाकुर, एसएफआई नाहन इकाई के सचिव अमृत सिंह, शिवांगी, निधि, पल्लवी, पलक और प्रशांत आदि लोग मौजूद रहे।

भारत की जनवादी नौजवान सभा व एसएफआई एक राजनीतिक संगठन होने के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हमेशा से ही लोगों की हर संभव सहायता के लिए प्रयासरत रहती है।

आने वाले भविष्य में भी शहर के अंदर युवाओं व छात्रों की समस्याओं को लेकर तथा शहर की जनता के अलग-अलग मुद्दों को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा शहर के विभिन्न संगठनों व बुद्धिजीवी लोगों से सलाह व सुझाव के अनुसार कार्य करती रहेगी।