Loading...

IIM सिरमौर के छात्र की संदिग्ध मृत्यु मामले में SIT गठित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

IIM सिरमौर के छात्र प्रारब्ध शुक्ला की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है। छात्र के पिता अनुपम शुक्ला ने लापरवाही, सूचना छिपाने, अपर्याप्त निगरानी, धमकाने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस थाना माजरा में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सिरमौर/माजरा

पुलिस के अनुसार, जबलपुर निवासी अनुपम शुक्ला की शिकायत पर 22 अगस्त 2026 को पुलिस थाना माजरा में अभियोग संख्या 164/2026 दर्ज किया गया। मामला भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 125 और 106(1) के तहत पंजीकृत किया गया है। शिकायतकर्ता ने अपने बेटे एवं IIM सिरमौर के छात्र प्रारब्ध शुक्ला की संदिग्ध मृत्यु के संबंध में साथी छात्रों और संस्थान प्रशासन पर धमकाने तथा मानसिक उत्पीड़न सहित कई आरोप लगाए हैं।

SDPO पांवटा साहिब करेंगे SIT का नेतृत्व

शिकायतकर्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में SIT गठित करने की मांग की थी। गठित जांच दल के अध्यक्ष SDPO पांवटा साहिब मानवेन्द्र ठाकुर होंगे। टीम में माजरा थाना प्रभारी SI कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी ASI आशीष कुमार, HC इन्द्रजीत, नाहन साइबर सेल प्रभारी HC रोहित, HC कमाल खान और आरक्षी अशोक कुमार को शामिल किया गया है। पुलिस के अनुसार, SIT वैज्ञानिक, निष्पक्ष और गहन जांच करेगी तथा शिकायत में लगाए गए आरोपों और संस्थान के रवैये की भी पड़ताल की जाएगी।

Related Topics: