Loading...

एसडीएम गोहर ने चच्योट और शाला स्कूल में दिलाई मतदान की शपथ

PARUL • 8 May 2024 • 1 Min Read

एसडीएम गोहर की अध्यक्षता में स्वीप टीम ने लोगों को मतदान करने के लिए किया प्रेरित

HNN/मंडी

एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में “मा भी पाणा वोट” थीम के तहत नाचन विधानसभा की स्वीप टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चच्योट और शाला में जाकर मतदान तथा इसके महत्व की बात समझाई। एसडीएम गोहर ने बच्चों, अध्यापकों और कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों को मतदान की शपथ दिलाई।

बच्चों को बोला गया कि 1 जून 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव वाले दिन बच्चे इस दिन अपने घरवालों और अन्य लोगों को साथ लेकर के अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर भरपूर मतदान करने को प्रेरित करें तथा नाचन में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में नाचन विधानसभा में 81 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा गया है।

स्वीप कार्यक्रम के अंर्तगत पेंटिंग, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम और द्वित्तीय स्थान पाने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट बांटे गए। चच्योट स्कूल के पेंटिंग में प्रिया और तुषार, नारा लेखन में पलक और भामा, भाषण में मीनाक्षी और रिया क्रमशः प्रथम और द्वित्तीय स्थान पर रहे। शाला स्कूल के पेंटिंग प्रतियोगिता में कशिश और प्रीतिका, नारा लेखन में भूमिका और टिशा, देविका, भाषण में प्रीतिका और महक क्रमशः प्रथम और द्वित्तीय स्थान पर रहे।

उन्हें एसडीएम गोहर द्वारा सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चच्योट और शाला के बच्चों द्वारा अपने सांस्कृतिक कार्यकर्मों में मतदान करने का संदेश दिया गया। चच्योट की छात्रा रजनी ने मतदान जागरकता गीत पेश किया। हर्षा व साथियों द्वारा नुक्कड़ नाटक, सातवीं के बच्चों द्वारा इन एक्ट प्ले, खुशहाली द्वारा मतदान पर कविता पेश किए गए।

शाला स्कूल की प्रीतिका और महक मतदान के महत्व पर भाषण नाटक प्रस्तुत किया। शिवम ने चुनावी गीत, प्रीतिका और सहेलियों ने नृत्य प्रस्तुत किया। अंत मे छोटी लड़कियों ने बहुत खूबसूरत नाटी प्रस्तुत की। स्वीप टीम के नोडल अफसर पवनजीत कश्यप तथा शाला स्कूल के हिंदी के प्रवक्ता बोधराज द्वारा मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत किया गया।