Loading...

एसडीएम गोहर ने दिलाई नन्दिनी इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग के प्रशिक्षुओं को मतदान की शपथ

PARUL • 11 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

नाचन विधानसभा क्षेत्र में “मा भी पाणा वोट” अभियान के तहत एसडीएम गोहर की अध्यक्षता में नंदिनी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कनैड में स्वीप टीम द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया। अभियान में नर्सिंग व आईटीआई के युवाओं को मतदान का महत्व समझाया गया।

दूनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में मतदान की क्या उपयोगिता है यह विस्तार से समझाया गया। एसडीएम गोहर ने यह भी जानकारी दी कि जो युवा 18 साल के हो गए है या जिनका नाम मतदाता सूची में अभी तक दर्ज नहीं है वो भी 4 मई 2024 तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा लें।

साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों में बढ़ चढ़कर मतदान करने का आह्वान भी किया। एसडीएम गोहर ने बताया कि इस वर्ष लोकसभा चुनाव में नाचन में 81 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए चुनाव विभाग और स्वीप टीम मतदान प्रतिशत बढाने के लिए लगातार मतदाता जागरूक कार्यक्रम चलाए हुए है यह अभियान मतदान होने तक जारी रहेंगे।

ऐसे कार्यक्रम सभी शिक्षण संस्थानों, एजुकेशन कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज व आई.टी.आई. स्थानीय मेलों आदि में चलेंगे। मतदान की उपयोगता को समझाने के लिए नंदिनी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के करण, पायल, संतोष व दूसरे होनहारों आदि द्वारा भाषण, नाटक, नृत्य, नाटी का आयोजन किया गया।

अपने नाटक के माध्यम से नंदिनी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के बच्चों ने संदेश दिया गया कि बिना किसी लालच में आये उपयुक्त उम्मीदवार का चयन करें और चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें।