Loading...

एसडीएम गोहर ने दिलाई मंगलम पब्लिक स्कूल महादेव में मतदान की शपथ

Ankita • 20 Apr 2024 • 1 Min Read

स्वीप टीम द्वारा स्कूल में मतदाताओं को किया गया जागरूक

HNN/ मंडी

जिला मंडी के नाचन विधानसभा में “मा भी पाणा वोट” अभियान के तहत सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में मंगलम पब्लिक स्कूल महादेव में स्वीप टीम द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया।

इस दौरान पाठशाला के बच्चों, अध्यापकों और स्थानीय लोगों को एसडीएम द्वारा मतदान की शपथ दिलाई गई और मतदान का महत्व समझाया गया। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में मतदान की क्या उपयोगिता है और चुनाव क्यों जरूरी है यह भी विस्तार से समझाया।

एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने यह भी जानकारी दी कि जो युवा 18 साल के हो गए है या जिनका नाम मतदाता सूची में अभी तक दर्ज नहीं है वो भी 4 मई 2024 तक अपना नाम मतदाता सूची में से दर्ज करवा लें। साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों में बढ़-चढ़कर मतदान करने का आह्वान भी किया।

एसडीएम गोहर ने बताया कि इस वर्ष लोकसभा चुनाव में नाचन में 81 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए चुनाव विभाग और स्वीप टीम मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार मतदाता जागरूक कार्यक्रम चलाए हुए है जो की मतदान होने तक जारी रहेंगे। ऐसे कार्यक्रम सभी शिक्षण संस्थानों, एजुकेशन कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज व आईटीआई स्थानीय मेलों आदि में चलेंगे।

स्कूल की हंसिका और हिमांशु ने मतदान की उपयोगता को समझाने के लिए स्कूल की द्वारा भाषण द्वारा जागरूक किया। स्कूल की बच्चों ने समूहगान द्वारा संदेश दिया गया कि बिना किसी लालच में आये उपयुक्त उम्मीदवार का चयन करें और चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें।