एसडीएम गोहर ने सिरडा ग्रुप इंस्टिट्यूट में प्रशिक्षुओं को दिलाई मतदान की शपथ
एसडीएम गोहर ने सिरडा ग्रुप इंस्टीट्यूट नौलखा के प्रशिक्षुओं को मतदान के लिए किया जागरूक
HNN/मंडी
नाचन विधानसभा में “मा भी पाणा वोट” अभियान के तहत नाचन स्वीप टीम द्वारा एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में सिरडा ग्रुप इंस्टीट्यूट नौलखा के प्रशिक्षुओं को मतदान पर जागरूक किया गया। संस्थान के बी फार्मेसी, डी फार्मेसी, डिप्लोमा सिविल, इलेक्ट्रिकल कम्प्यूटर साइंस और बीएससी नर्सिंग के प्रशिक्षुओं को मतदान का महत्व समझाया गया।

संसार के सबसे बड़े लोकतांत्रिक पर्व को मिल-जुलकर मनाने की अपील की। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश मे मतदान की क्या उपयोगिता है यह भी विस्तार से समझाया गया। एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने प्रशिक्षुओं को 1 जून 2024 को मतदान करने की शपथ दिलवाई। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जो युवा 18 साल के हो गए है या जिनका नाम मतदाता सूची में अभी तक दर्ज नहीं है वो भी 4 मई 2024 तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा लें ।
साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों में बढ़ चढ़कर मतदान करने का आह्वान भी किया। एसडीएम गोहर ने बताया कि इस आगामी लोकसभा चुनाव में भारत मे लगभग 97 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 1 करोड़ 80 लाख नए मतदाता मतदान करेंगे। पूरे देश मे लगभग 1 करोड़ 40 लाख कर्मचारी इस चुनाव को करवाने को ड्यूटी लगे हैं। एसडीएम गोहर ने बताया कि इस वर्ष लोकसभा चुनाव में नाचन विधानसभा में 81 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा गया है।
जिसके लिए चुनाव विभाग और स्वीप टीम मतदान प्रतिशत बढाने के लिए लगातार मतदाता जागरूक कार्यक्रम चलाए हुए है जो की मतदान होने तक जारी रहेंगे। ऐसे कार्यक्रम सभी शिक्षण संस्थानों, एजुकेशन कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज व आई.टी.आई. बूथ स्तर पर, स्थानीय मेलों आदि में चलेंगे।
मतदान की उपयोगता को समझाने के लिए संस्थान की बी फार्मेसी की प्रशिक्षु दीक्षा ने अपने दमदार भाषण से मतदान की उपयोगिता गिनवाई और संदेश दिया गया कि चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें। हंसराज ने पहाड़ी गीत व देशभक्ति गीत, नर्सिंग प्रशिक्षु दिया, गुंजन, पायल और कम्प्यूटर साइंस के प्रशिक्षु उदयभानु ने एकल नृत्य, और अंत मे कविता और सहेलियों ने ग्रुप डान्स प्रस्तुत किया। स्वीप टीम के नोडल ऑफिसर पवनजीत कश्यप ने मतदाता जागरूक गीत प्रस्तुत किया।