Loading...

एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

By Ankita Published: 30 May 2024, 5:19 PM | Updated: 30 May 2024, 5:19 PM 1 min read

1 जून को सभी से मतदान करने का किया आह्वान

HNN/ मंडी

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने आज पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मतदान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी मनपसंद सरकार चुनने का अवसर प्रदान किया है।

उन्होंने आगामी 1 जून को जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता से अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदान के माध्यम से न केवल हम इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाते हैं बल्कि हमारा लोकतांत्रिक ढ़ांचा भी सुदृढ़ होता है।

एसडीएम ने जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता से मतदान में भाग लेने का आह्वान किया है। इससे न केवल हमारा लोकतंत्र ज्यादा मजबूत व सुदृढ़ होगा बल्कि मत प्रतिशतता बढ़ाने में भी सहयोग मिलेगा।

उन्होंने जोगिन्दर नगर निर्वाचन क्षेत्र के सभी युवा, महिलाओं, पुरुषों तथा बुजुर्ग मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में एक जून को मतदान के माध्यम से अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाने का विशेष आग्रह किया है।